प्रियंका गांधी वाड्रा पहुंची वाराणसी, संत रविदास के मंदिर में मत्था टेक आशीर्वाद लिया

punjabkesari.in Saturday, Feb 27, 2021 - 01:45 PM (IST)

वाराणसी: उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरू रविदास के 644वे जन्म दिन पर वाराणसी पहुंची। उन्होंने यहां पर मंदिर में माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ मंदिर परिसर में महमूद रही। वहीं वीआईपी के आने को लेकर पुलिस प्रशासन सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है।  
PunjabKesari
बता दें कि रविदास की जन्म स्थली पर आज धर्मेंद्र प्रधान के अलावा अखिलेश यादव और अन्य वीआईपी पहुंच रहे है। वहीं मंदिर के महंत ने बताया कि इसे सियासत से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि संतो के शरण में भारत के सभी प्रबुद्ध जनों को जाना चाहिए यह अच्छी बात है सभी लोग संत के शरण में आते हैं। रविदास जी भारतीयता का भाईचारा का प्रेम का सौहार्द का जीता जागता एक विचार छोड़कर गए हैं। समाज के सभी लोग उसमें आना चाहिए समर्पित होना चाहिए। जो आ रहे हैं उनको भी मैं साधुवाद देता हूं। उन्होंने इस विचार और भारतीय विचार के प्रति उन्होंने भी अपना श्रद्धा प्रकट किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static