हाथरस हैवानियत पर प्रियंका का हमला, कहा- UP में हद से ज्यादा बिगड़ी कानून व्यवस्था

punjabkesari.in Tuesday, Sep 29, 2020 - 12:56 PM (IST)

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव (Congress General Secretary) प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Ghandhi Vadra) ने हाथरस (Hathras) में हैवानियत  (Hastiness) की शिकार किशोरी की मृत्यु पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है और महिला सुरक्षा का नामओ निशान नहीं है।
 
PunjabKesari

वाड्रा ने मंगलवार को ट्वीट किया कि, ‘‘ हाथरस में हैवानियत झेलने वाली दलित बच्ची ने सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। दो हफ्ते तक वह अस्पतालों में जिंदगी और मौत से जूझती रही। हाथरस, शाहजहांपुर और गोरखपुर में एक के बाद एक रेप की घटनाओं ने राज्य को हिला दिया है।''  
     
PunjabKesari

उन्होने लिखा कि, ‘‘यूपी में कानून व्यवस्था हद से ज्यादा बिगड़ चुकी है। महिलाओं की सुरक्षा का नाम-ओ-निशान नहीं है। अपराधी खुले आम अपराध कर रहे हैं। इस बच्ची के क़ातिलों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।'' मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि ‘‘उप्र की महिलाओं की सुरक्षा के प्रति आप जवाबदेह हैं।''       

गौरतलब है कि हाथरस में गैंगरेप की शिकार हुई दलित युवती ने सफदरजंग हॉस्पिटल में सुबह 3 बजे दम तोड़ दिया है। जिले के चंदपा क्षेत्र में 14 सितम्बर को सामूहिक बलात्कार की शिकार पीड़िता की दरिंदो ने रीढ़ की हड्डी तोड़ दी थी और जीभ काट दी थी। अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कालेज से उसे गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उधर लापरवाही बरतने के आरोप में कोतवाली इंचार्ज को लाइन हाजिर किया गया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static