Twitter पर प्रियंका की एंट्री, कुछ ही घंटों में जुटाए मायावती से ज्यादा फॉलोअर्स

punjabkesari.in Tuesday, Feb 12, 2019 - 10:43 AM (IST)

लखनऊ: कांग्रेस में नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी आधिकारिक रूप से राजनीति में एंट्री कर चुकी हैं। सोमवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राहुल गांधी के साथ रोड शो से ठीक पहले ट्विटर पर प्रियंका गांधी की एंट्री हुई। प्रियंका गांधी वाड्रा नाम से बने इस वैरीफाइड अकाऊंट पर फॉलोअर्स तेजी से बढ़ रहे हैं। कुछ ही घंटों में प्रियंका के 75,000 से ज्यादा फॉलोअर हो चुके हैं। फॉलोअर्स के मामले में प्रियंका ने हाल ही में ट्विटर पर एंट्री करने वाली बहुजन समाज पार्टी चीफ मायावती को भी पीछे छोड़ दिया है।

जानकारी मुताबिक वाड्रा ने ट्विटर पर अपना आधिकारिक खाता पहली बार रविवार को खोला और सोमवार को वह लखनऊ चली गईं जहां उन्होंने रोड शो कर राजनीतिक में अपनी धमाकेदार सक्रियता दर्ज कराई। कांग्रेस महासचिव का पदभार ग्रहण करने के बाद वह पहली बार उत्तर प्रदेश की यात्रा हैं। कांग्रेस महासचिव सिर्फ 7 लोगों को फॉलो कर रही है जिनमें कांग्रेस का आधिकारिक ट्विटर हैंडल और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा सचिन पायलट, अशोक गहलोत, अहमद पटेल, रणदीप सिंह सुरजेवाला और ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हैं।

सक्रिय राजनीति में आने के बाद वाड्रा सोशल मीडिया पर पहली बार आई हैं। कांग्रेस ने उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी महासचिव बनाया है। वह सोमवार से उत्तर प्रदेश के अपने प्रभार वाले क्षेत्र के 4 दिन के दौरे पर हैं जहां वह रोड शो के अलावा लोगों से मुलाकात करेंगी ओर कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से भी बातचीत करेंगी।

Anil Kapoor