विकास दुबे की मौत पर प्रियंका का ट्वीट- अपराधी का अंत हो गया, सरंक्षण देने वालों का क्या?

punjabkesari.in Friday, Jul 10, 2020 - 10:42 AM (IST)

लखनऊः 8 पुलिसकर्मियों का हत्यारा विकास दुबे आखिरकार यमलोक पहुंच ही गया। इस मामले पर विपक्ष योगी सरकार को निशाने पर ले रहा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और  एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी विकास की मौत पर सवाल खड़ कर दिए हैं।

प्रियंका ने ट्वीट करते हुए लिखा कि‘ अपराधी का अंत हो गया, अपराध और उसको सरंक्षण देने वाले लोगों का क्या। ''  उधर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा ‘‘ सरकार से लोग न्याय की उम्मीद करते हैं, बदले की नहीं यही सिपाही और अपराधी में फर्क होता है। 

उल्लेखनीय है कि कानपुर के बिकरू गांव में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी और कुख्यात अपराधी विकास दुबे शुक्रवार सुबह कानपुर के भौती इलाके में पुलिस मुठभेड़ मे मारा गया। पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। विकास दुबे को बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया गया था।

Tamanna Bhardwaj