CM फेस वाले बयान से पलटी प्रियंका गांधी! सिद्धार्थनाथ सिंह चुटकी लेते हुए बोले- प्रियंका जी अपना नारा सही साबित करें...

punjabkesari.in Saturday, Jan 22, 2022 - 12:32 PM (IST)

लखनऊ: योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने ट्वीट कर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर जोरदार हमला बोला है। लड़की हूं लड़ सकती हूं नारे पर तंज कसते हुए सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी का यह नारा खोखला है। खुद को कांग्रेस का CM चेहरा घोषित किया। अगली सुबह खुद ही प्रियंका पीछे हट गईं। उन्होंने कहा कि प्रियंका जी अपना नारा सही साबित करें।

 

बता दें कि प्रियंका गांधी मीडिया को दिए यूपी के सीएम फेस वाले बयान से यूटर्न ले लिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि वह उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी का एकमात्र चेहरा नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का चेहरा होने के बारे में मीडिया से बार-बार पूछे गए सवालों के जवाब में शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मैंने थोड़ा चिढ़कर कह दिया था। 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj