प्रियंका के वाराणसी से चुनाव लडऩे पर बोले वाड्रा- पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, पूरा करेंगे

punjabkesari.in Wednesday, Apr 17, 2019 - 09:56 AM (IST)

वाराणसी\नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच अब उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने भी कह दिया है कि प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। उन्हें अब बस पार्टी की हां का इंतजार है।

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि देश की जनता अब बदलाव चाहती है। इस बार चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत होगी। 18 अप्रैल को वाड्रा का जन्मदिन है। वह एक सप्ताह पहले से जरूरतमंद बच्चों के बीच जाकर अपना जन्मदिन मना रहे हैं।

वाड्रा दिल्ली में जरूरतमंद बच्चों के बीच पहुंचे हुए थे। उल्लेखनीय है कि प्रियंका गांधी खुद कह चुकी हैं कि वह बनारस से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लडऩे के लिए तैयार हैं। बस पार्टी की हां का इंतजार है।

Anil Kapoor