चिन्मयानंद मामले में बोलीं प्रियंका- पीड़िता भय में, पता नहीं किस चीज का इंतजार कर रही BJP

punjabkesari.in Thursday, Sep 19, 2019 - 01:06 PM (IST)

लखनऊः पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली छात्रा ने चेतावनी दी है कि अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह आत्मदाह कर लेगी। वहीं पीड़ित छात्रा के समर्थन में आते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पीड़िता भय में है, लेकिन बीजेपी सरकार पता नहीं किस चीज का इंतजार कर रही है।

पता नहीं किस चीज का इंतजार कर रही BJP
प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि उन्नाव बलात्कार मामले में बीजेपी सरकार और पुलिस की लापरवाही व आरोपी को सरंक्षण दिए जाने का हश्र सबके सामने है। अब बीजेपी सरकार और उत्तर प्रदेश पुलिस शाहजहांपुर मामले में वही दोहरा रही है। पीड़िता भय में है, लेकिन बीजेपी सरकार पता नहीं किस चीज का इंतजार कर रही है।

बता दें कि, पीड़िता का कहना है कि मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज होने के बाद भी न तो बलात्कार, न ही शारीरिक शोषण की रिपोर्ट दर्ज की गई है। अभी तक चिन्मयानंद को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। पीड़िता ने कहा कि अगर सरकार इंतजार कर रही है कि वह खुद ही मर जाए तो वह अपने आप पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा लेगी।

Deepika Rajput