UP सरकार के दावे पर प्रियंका ने कहा- संकट के समय जनता से झूठ बोलने की क्या सजा हो ?

punjabkesari.in Sunday, Apr 25, 2021 - 04:39 PM (IST)

लखनऊ: ऑक्सीजन के भरपूर भंडारण के उत्तर प्रदेश सरकार के दावे का मखौल उड़ाते हुये कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि संकट की इस घड़ी में जनता से झूठ बोलने की क्या सजा होनी चाहिये।       

वाड्रा ने रविवार को ट्वीट किया ‘‘ इस संकट के समय जनता से झूठ बोलने की सजा क्या होनी चाहिए। जरा खुद को उन मरीजों की जगह रखकर देखिए जिनको कहा जाता है ऑक्सीजन की कमी की वजह से दाखिला नहीं मिलेगा। ऑक्सीजन कम है मरीज ले जाओ। संवेदनहीन सरकार ही ऐसा वक्तव्य देगी।''  उन्होंने ट्वीट के साथ मुख्यमंत्री के ऑक्सीजन को लेकर दिए गए व्यक्तव्य के अलावा ऑक्सीजन संकट को लेकर अस्पतालों में मची मारामारी संबधित खबरों की कटिंग भी पोस्ट की है।       

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य में ऑक्सीजन और जीवन रक्षक रेमडेसिविर इंजेक्शन की कोई कमी नहीं है और अस्पतालों को कोविड मरीजों को तत्काल भर्ती करना चाहिए। राज्य सरकार ने ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए हवाई सेवा की भी मदद ली है।

Content Writer

Umakant yadav