पत्रकार की हत्या पर भड़कीं प्रियंका, बोलीं- UP की BJP सरकार अपराध के मुद्दे पर हुई विफल

punjabkesari.in Wednesday, Jul 22, 2020 - 05:16 PM (IST)

नई दिल्लीः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गाजियाबाद में एक पत्रकार की हत्या को लेकर बुधवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार राज्य की पिछली सरकारों की तरह ही अपराध के मुद्दे पर विफल रही है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अपनी भांजी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर पत्रकार श्री विक्रम जोशी जी को बेटी के सामने गोली मारी गयी थी। आज उनकी मृत्यु हो गई।'' कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने आरोप लगाया, ‘‘उत्तर प्रदेश में जंगलराज इस कदर बढ़ गया है कि शिकायत करने के बाद आमजन को बदमाशों का डर सताता है। भाजपा सरकार अपराध के मुद्दे पर पिछली सरकारों की तरह ही विफल है।'' 

गौरतलब है कि बदमाशों के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए पत्रकार विक्रम जोशी की बुधवार तड़के मौत हो गई। जोशी ने 16 जुलाई को अपनी भांजी के साथ छेड़छाड़ के आरोप में शिकायत दर्ज कराई थी। बदमाशों ने विजय नगर इलाके में सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे पिटाई के बाद जोशी को गोली मार दी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static