किसानों की कर्जमाफी को लेकर प्रियंका ने योगी सरकार पर बोला जोरदार हमला

punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2020 - 03:53 PM (IST)

लखनऊः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में किसानों की कर्जमाफी को लेकर योगी आदित्यनाथ की सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस महासचिव ने सोमवार को किये ट्वीट में कहा कि पिछले तीन साल से उत्तर प्रदेश सरकार किसानों की कर्ज माफी का झूठा ढिंढोरा पीट रही है।

सहारनपुर में कर्ज में डूबे एक किसान के आत्महत्या करने के मामले में प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हर जगह कर्ज वसूली के मामले में छोटे-छोटे कर्ज के लिए किसानों को परेशान किया जा रहा है। कर्ज में डूबे किसान आत्महत्या कर रहे हैं और उत्तर प्रदेश सरकार का दावा है कि यहां पर किसानों का कर्ज माफ किया गया है।

हकीकत तो सबके सामने है। उन्होंने कहा कि सहारनपुर के किसान वेद पाल पर एक लाख 40 हजार का कर्ज था। बैंक ने इस कर्ज के लिये उसे इतना परेशान किया कि उसने बैंक के सामने ही आत्महत्या कर ली।

Tamanna Bhardwaj