गांधी प्रतिमा के सामने मौन धरने पर बैठे प्रियंका समथरकों पर FIR दर्ज, लल्लू समेत 5 नामजद

punjabkesari.in Saturday, Jul 17, 2021 - 12:58 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रियंका गांधी के समथरकों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा गांधी प्रतिमा के सामने गांधी प्रतिमा पर मौन धरना प्रदर्शन कर योगी सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकताओं ने रोष ब्यक्त किया था।  वहीं इस मामले में सचिवालय चौकी इंचार्ज लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू समेत 5 पदाधिकारी के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कराई है। सूत्रों की मानें तो धारा 144 और कोविड नियमों के उल्लंघन के आरोप में केस दर्ज किया गया है। 

बता दें कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने समथकों के साथ योगी सरकार के खिलाफ हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर मौन धरना दिया था। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू समेत कई नेता शामिल थे। उन्होंने यूपी में हाल ही हुए पंचायत चुनाव में हुई हिंसा, महिला उत्पीड़न, ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ योगी सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static