इधर देखो, मेरे बड़े भाई... तुम पर गर्व है, तुम योद्धा हो', राहुल के स्वागत में प्रियंका का बीजेपी पर तंज

punjabkesari.in Tuesday, Jan 03, 2023 - 02:43 PM (IST)

गाजियाबाद: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) मंगलवार को सुबह दिल्ली से उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लिए रवाना हो गई। यात्रा से ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने लोनी बार्डर पर राहुल गांधी का स्वागत किया।

 

इस दौरान उन्होंने भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने लोगों कोअपना संदेश दिया। उन्होंने इस दौरान लोगों से अपील​​ करते हुए कहा कि आप साथ आएं प्रेम व प्रगति के लिए दो कदम साथ चलें।



प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं , युवाओं को उनके ह​​क अधिकार को ​दिला​​ सांस लेगी। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ों यात्रा का मकसद लोगों से सीधा संवाद किया जा सके। मजबूत होने के लिए आप को एक होना होगा। यह यात्रा उत्तर प्रदेश के तीन जिलों से होकर गुजरेगी। 



गौरतलब है कि ‘भारत जोड़ो यात्रा' सात सितंबर को कन्याकुमारी से आरंभ हुई थी और गत 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंची थी। नौ दिनों के विराम के बाद आज यह फिर से आरंभ हुई है और उत्तर प्रदेश के बाद हरियाणा, पंजाब तथा जम्मू-कश्मीर जाएगी। कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने सोमवार को बताया था कि उत्तर प्रदेश में यह यात्रा पांच जनवरी तक रहेगी। छह जनवरी को ‘भारत जोड़ो यात्रा' हरियाणा में प्रवेश करेगी जहां यह 10 जनवरी तक रहेगी। इसके बाद यह यात्रा 11 जनवरी को पंजाब में प्रवेश करेगी तथा एक दिन के लिए 19 जनवरी को हिमाचल प्रदेश से भी गुजरेगी। वेणुगोपाल के अनुसार, 20 जनवरी को यह यात्रा जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेगी। 30 जनवरी को श्रीनगर में राहुल गांधी तिरंगा फहराएंगे और वहीं इस यात्रा का समापन होगा।

ये भी पढ़ें दिल्ली से Uttar Pradesh की ओर रवाना हुई ‘Bharat Jodo Yatra', राहुल गांधी के साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और समर्थक हैं शामिल
 

Content Writer

Ramkesh