विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी में प्रियंका, संगठन को धार देने के लिए 10 सितंबर को आएंगी लखनऊ

punjabkesari.in Wednesday, Sep 08, 2021 - 02:16 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन को पाने के लिए कांग्रेस प्रभारी प्रियंका वाड्रा अपने दो दिवसीय दौरे पर 10 सितंबर को लखनऊ आएंगी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि इस दौरान संगठन पर समीक्षा कर 2022 विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाएंगी। बता दें कि उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां रणनीति बना रही हैं। इसी क्रम में प्रियंका वाड्रा उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए  दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ आएंगी। 

प्रियंका वाड्रा के लखनऊ दौरे को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अजय कुमार लल्लू ने बताया कि तैयारी को अंतिम रूप दिया जा चुका है। पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई है। उन्होंने बताया 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी का जायजा लेने के लिए प्रियंका वाड्रा दो दिवसीय दौरे लखनऊ आ रही है। इस दौरान विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों पर भी फैसला होने की संभावना है।
 

Content Writer

Ramkesh