साक्षी महाराज का प्रियंका को ओपन चैलेंज-उन्नाव से लड़े चुनाव जीत गईं तो राजनीति से ले लूंगा संन्यास

punjabkesari.in Wednesday, Feb 13, 2019 - 01:39 PM (IST)

उन्नावः उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने हाल ही में राजनीति में सक्रिय हुई प्रियंका गांधी को ओपन चैलेज दिया है। उन्होंने कहा कि प्रियंका उन्नाव से लोकसभा चुनाव लड़ लें, यदि वह जीत जाती हैं तो हम राजीनित से संन्यास ले लेंगे।

साक्षी ने कहा कि चाहे राहुल गांधी हों या प्रियंका गांधी इससे उन्हें और बीजेपी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही दावा किया कि 2014 के मुकाबले 2019 में बीजेपी अच्छा प्रदर्शन करेगी। मोदी लहर बरकरार है और इसी लहर के मद्देनजर सत्ता में बीजेपी विराजमान होगी।

बता दें कि साक्षी महाराज ने 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्नाव से चुनाव लड़ा था और वह यहां से जीतकर सांसद चुने गए थे। वह अपने विवादित बयानों की वजह से हमेशा ही चर्चा में रहते हैं।

Ruby