पूर्वांचल के बाहुबली मुख्तार अंसारी के वकील दरोगा सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, बार काउंसिल ने रजिस्ट्रेशन किया सस्पेंड

punjabkesari.in Monday, Jun 27, 2022 - 06:27 PM (IST)

प्रयागराज: पूर्वांचल के बाहुबली मुख्तार अंसारी के वकील दरोगा सिंह की मुश्किले बढ़ गई है। दरअसल यूपी बार काउंसिल ने की वकील दरोगा सिंह की कार्रवाई करते हुए उनकी रजिस्ट्रेशन को किया सस्पेंड कर दिया है। रजिस्ट्रेशन सस्पेंड होने के बाद वह वकालत नही कर सकते हैं। 

बता दें कि यूपी बार काउंसिल ने प्रयागराज में आपात बैठक किया, जिसमें यह फैसला लिया गया। इसके साथ ही मऊ जिले के डीएम ने जिला जज व बार एसोसिएशन से दरोगा सिंह के खिलाफ अनुशासनात्मक कारर्वाई करने की मांग की है। वकील दरोगा सिंह पर सरकारी काम में बाधा डालने, गाली गलौज करने और न्यायपालिका व जजों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाया गया है। 

Content Writer

Imran