अयोध्या दीपोत्सव से पहले निकली गई शोभायात्रा; फूलों से सजाया गया राम मंदिर का रास्ता, भक्तों ने श्रद्धा से किया स्वागत
punjabkesari.in Saturday, Nov 11, 2023 - 03:39 PM (IST)

Ayodhya Deepotsav: उत्तर प्रदेश की रामनगरी अयोध्या आज भव्य दीपोत्सव मना रही है। पूरी रामनगरी दुल्हन की तरह सजी हुई है और भगवान राम की भक्ति में डूबी हुई है। इस अवसर पर आज भगवान राम की शोभायात्रा निकाली गई। सभी भक्तों ने इस शोभायात्रा का धूमधाम और श्रद्धा भावना के साथ स्वागत किया।
रामनगरी में दीपावली पर आज भव्य और दिव्य दीपोत्सव का आयोजन होगा। इस बार शहर के 51 घाटों पर 24 लाख दीये जलाकर नया रिकॉर्ड बनाया जाएंगे।
देशी विदेशी कलाकारों द्वारा मिलकर भगवान राम की शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें 24 राज्यों के करीब 2500 कलाकार शामिल हुए, जो आकर्षण का केंद्र बने।
भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता की शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग नजर आए।
अयोध्या दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत शोभायात्रा से हुई। यह शोभायात्रा के समय पूरे रास्ते सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहा। जिसके बाद अयोध्या के राम कथा पार्क में भगवान राम का राज्य तिलक कार्यक्रम हुआ।
आज लाखों दीयों की रोशनी से सरयू का तट जगमगा उठेगा। जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं भगवान श्री राम का राजतिलक करेंगे। इसके बाद दीप जलाएं जाएंगे।
24 लाख दीपक राम की पैड़ी में लगाए गए हैं। इसके बाद सरयू घाट के किनारे मां सरयू की आरती और भव्य आतिशबाजी का कार्यक्रम होगा।
अयोध्या में भगवान राम की शोभायात्रा की खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें रामायण के कई पात्रों के देखा जा सकता है। जैसे भगवान चौदह साल का वनवास काटकर सीता और लक्ष्मण के साथ वापस अयोध्या लौट रहे हैं। लोगों ने भी बड़े श्रद्धा भाव से इस शोभायात्रा का स्वागत किया है।