डीजल और पेट्रोल की गाडियों को धीरे-धीरे सड़क से हटाकर ई-व्हीकल और ग्रीन इनर्जी को कर रहे हैं प्रमोटः CM योगी
punjabkesari.in Monday, Apr 10, 2023 - 04:03 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजधानी में आज 2 दिवसीय 'नेशनल क्लाइमेट कॉन्क्लेव-2023' में संबिधत करते हुए कहा कि प्रदेश में डीजल और पेट्रोल की गाडियों को धीरे धीरे सड़क से हटाकर ई-व्हीकल और ग्रीन इनर्जी को प्रमोट करने का कार्य हो रहा है। यूपी आज सबसे ज्यादा एथनॉल उत्पादन कर रहा है। प्रदेश में खेती को विषमुक्त करने का अभिनव कार्य प्रारंभ हुआ है। यूपी में हम प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रहे हैं। गोमाता की रक्षा के साथ गो आधारित खेती के जरिए विषमुक्त खेती का अभियान शुरू किया। गंगा तटवर्ती 27 जिलों और बुंदेलखंड में 1.30 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हम जैविक और प्राकृतिक खेती कर रहे हैं।
इस कार्यक्रम में सीएम योगी ने बताया कि, नमामी गंगे परियोजना से काफी अच्छे परिणाम सामने आए हैं। आज प्रयागराज से बक्सर तक गंगा में डालफिन दिख रही हैं। पहले कानपुर में 14 करोड़ लीटर सीवर गिरता था, आज एक बूंद भी नहीं गिरता। 2019 का प्रयागराज कुंभ ने जिस ऊंचाई को प्राप्त किया, उसके पीछे नमामि गंगे परियोजना की सफलता ही थी। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के अंदर 8 हजार अमृत सरोवर का निर्माण किया जा चुका है। वन विभाग ने इन सरोवरों के तटवर्ती क्षेत्रों में व्यापक रूप से पौधरोपण का अभियान चलाया है। इस दौरान केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेन्द्र यादव और श्री योगी ने कॉन्क्लेव में लगाए गए एग्जीबिशन का भी अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री ने जलवायु परिवर्तन एवं प्रदेश के विरासत वृक्षों पर आधारित पुस्तिकाओं का विमोचन किया। साथ ही उत्तर प्रदेश स्टेट क्लाइमेट चेंज नॉलेज सेंटर का उद्घाटन किया। इसके अलावा पर्यावरण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों और अधिकारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्पों को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश भारत का ग्रोथ इंजन बन रहा है। यहां आयोजित क्लाइमेट कॉन्क्लेव 2023 का दो दिवसीय आयोजन पर्यावरण के क्षेत्र में मील का पत्थर बनेगा। प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जिस गति से महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं वो पूरे देश के लिए अनुकरणीय है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Pitru Paksha: इस दिन से शुरू होगा पितृ पक्ष, यह है पूरी List

Pradosh Vrat: आज है भाद्रपद मास का अंतिम प्रदोष, ये है पूजा का शुभ मुहूर्त

Budhwar Ke Achuk Upay: श्री गणेश’ को प्रसन्न करने के लिए इस दिशा में बैठकर करें पूजा, होगा हर सपना पूरा

USA: न्यायाधीश ने Donald Trump को अरबों डॉलर के Fraud में पाया दोषी, सालों तक की धोखाधड़ी में खड़ी की इतने बिलियन की संपत्ति