प्रापर्टी विवाद में 2 पक्षों के बीच चली ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 घायल

punjabkesari.in Friday, Aug 11, 2017 - 04:47 PM (IST)

गाज़ियाबादः गाजियाबाद जिले के लिंक रोड इलाके में प्रापर्टी विवाद में दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। जिसमें 5 लोगों के घायल होने की सूचना है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों में कई दिनों से प्रापर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद के निपटारे को लेकर पंचायत भी बैठाई गई थी। जिसमें दूसरे पक्ष के साथ प्रापर्टी को लेकर बातचीत होनी थी। लेकिन पंचायत में निर्णय नहीं निकल पाया। शुक्रवार को महाराजपुर से लौट रहे एक पक्ष के बच्चों पर पहले से घात लगाए दूसरे पक्ष  ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

इसके बाद मौके पर दूसरे पक्ष के लोगों ने भी पत्थर और लाठी उठा ली और हमला कर दिया। जिसमे पांच लोग घायल है। जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया है। 2 दर्जन के करीब लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।