जिस्मफिशोरी का धंधा...आपत्तिजनक हालत में मिले 12 लड़के-लड़कियां, होटल को किया सील

punjabkesari.in Sunday, Aug 24, 2025 - 12:20 PM (IST)

UP News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के एक होटल में जिस्मफिरोशी का धंधा चल रहा था। जानकारी मिलने पर पुलिस ने छापेमारी की और दर्जनभर से अधिक युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने सभी लोगों को हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई से होटल मेें अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने छापेमारी कर कई और आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की। 

पुलिस को मिल रही थी शिकायतें 
जानकारी के मुताबिक, नानौता क्षेत्र में स्थित एक होटल पर एसडीएम डॉ. पूर्वा शर्मा के नेतृत्व में टीम जांच के लिए पहुंची। पुलिस को यहां पर चल रही अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम डॉ. पूर्वा शर्मा ने यह बड़ी कार्रवाई की और होटल से 12 युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। सभी को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की।  होटल के मालिक को भी हिरासत में लिया गया। 

होटल को किया सील
पुलिस ने जांच पड़ताल की। जिसमें होटल में कई गंभीर खामियां भी पाई गईं। लाइसेंस और सुरक्षा मानकों को लेकर भी खामियां मिली। सुरक्षा व्यवस्था के भी इंतजाम कम थे। पुलिस का कहना था कि  इस तरह की गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसलिए कार्रवाई करते हुए होटल को सील कर दिया गया। वहीं, पूरी जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाने की बात भी पुलिस ने कही है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static