बुलंदशहर में अवैध संबंध का दबाव बनाने के आरोप में विवेचक दरोगा निलंबित

punjabkesari.in Tuesday, Aug 18, 2020 - 05:36 PM (IST)

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दहेज उत्पीड़न के मामले में विवेचक दरोगा ने पीड़िता के पक्ष में रिपोर्ट लगाने के बदले उससे अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाया। जिसके बाद परेशान महिला ने दरोगा द्वारा भेजी गई अश्लील चैट व अन्य प्रमाणों को दिखाते हुए एसएसपी से मदद की गुहार की। एसएसपी ने विवेचक दरोगा को निलंबित कर जांच अन्य उप निरीक्षक को दे दी है। साथ ही विभागीय कार्रवाई किए जाने के आदेश भी दिए हैं।    

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने मंगलवार को यहां बताया की सिकंदराबाद थाना क्षेत्र की एक महिला का विवाह बुलंदशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। महिला ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सास, ससुर, ननद के विरुद्ध सिकंदराबाद कोतवाली में मुकद्दमा दर्ज कराया था जिसकी जांच बिलसुरी पुलिस चौकी प्रभारी अजय प्रकाश द्वारा की जा रही थी। जांच अधिकारी मुकदमे में चार सीट लगाने के एवज में महिला से अवैध संबंध स्थापित करना चाहता था।     

उन्होंने बताया कि दरोगा देर रात में उसके साथ अश्लील बातें भी करता था। पीड़िता ने सभी आरोपों की अश्लील चैट की स्क्रीनशॉट, साउंड टॉक समेत कई प्रमाण एसएसपी के समक्ष रखी। आरोप सही सिद्ध होने पर एसएसपी ने दरोगा को निलंबित कर अन्य विभागीय कार्रवाई किए जाने के लिए आदेश दिए हैं।  

उधर पीड़िता ने बताया कि 10 सितंबर 2019 को उसने सिकंदराबाद कोतवाली में दहेज उत्पीड़न का मुकद्दमा दर्ज कराया था तब से आज तक दरोगा उससे अनैतिक संबंध स्थापित करने का दबाव बनाता रहा। पीड़िता का कहना है की गर्भवती होने के प्रारंभिक अवस्था में ही ससुराल पक्ष ने उसे घर से निकाल दिया था जिससे वह परेशान थी। वही दरोगा के दबाव के चलते उसे मानसिक रूप से काफी परेशानी झेलनी पड़ी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static