PRV 112 पहलः अब महिला सिपाहियों की मदद से महिलाओं को छोड़ा जाएगा घर

punjabkesari.in Sunday, Dec 15, 2019 - 12:06 PM (IST)

लखनऊः देश में महिलाओं के प्रति बढ़ती रेप जैसी दरिंदगी के मद्देनज़र UP पुलिस ने महिला सुरक्षा को लेकर बेहद अहम कदम बढ़ाया है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चौकस पुलिस ने 112 PRV  यानि POLICE RESPONSE VEHICLE में महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की जा रही है। जिसके लिए सामान्य गश्त व इमरजेंसी के दौरान महीलाओं की मदद के लिये महिला सिपाहियों का राजधानी लखनऊ समेत सूबे के सभी जिलो में 18 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

DGP ओपी सिंह ने PRV में काम करने को तैयार महिलाओं की जमकर तारीफ की है। इस दौरान DGP ने न सिर्फ महिला सुरक्षा से जुड़े इस विशेष प्रशिक्षण को बेहद गंभीरता के साथ पूरा करने की सलाह दी, बल्कि रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक यूपी पुलिस के 112 नंबर पर मदद मांगने वाली महिलाओं की तत्काल मदद कर यूपी पुलिस की छवि को सुधारने का निर्देश भी दिया है।

वहीं PRV  की गठन से महिला पुलिसकर्मी भी खासा उत्साहित नजर आ रही है। PRV में काम कर रही सिपाही मंजू यादव बताती हैं कि 'मै PRV पर पिछले 1 साल से चल रही हूं। पहले मैं पुरुष PRV पर चल थी। अब हमारी पोस्टिंग महिला PRV पर हो गई है। अब और अच्छा लग रहा है। 112 नंबर पर कॉल करने पर महिलाओं को ये सुविधा मिलेगी। इसके तहत 112  PRV में महिला सिपाहियों की मदद से महिलाओं को घर छोड़ा जाएगा।

Tamanna Bhardwaj