मुजफ्फरनगर जेल में 70 वर्षीय महिला कैदी की मौत: अधिकारी
punjabkesari.in Sunday, Mar 29, 2020 - 11:37 PM (IST)
मुजफ्फरनगर, 29 मार्च (भाषा) मुजफ्फरनगर जेल में उम्रकैद की सजा काट रही 70 वर्षीय एक महिला कैदी की रविवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। जेल अधिकारी ने यह जानकारी दी।
जिला जेल अधीक्षक ए के सक्सेना ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एक दिन पहले एक और कैदी की मौत हुई थी।
सक्सेना ने कहा कि हत्या के जुर्म में उम्रकैद की सजा काट रही शीला को रविवार को दिल का दौरा पड़ा। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
एक दिन पहले मुजफ्फरनगर निवासी इसरार की मौत हो गई थी। उसके गुर्दों ने काम करना बंद कर दिया था।
दोनों कैदियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
उन्होंने बताया कि इस जेल में कुल 2,272 कैदी बंद हैं।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।