मुजफ्फरनगर में दो गुटों के बीच झड़प में छह घायल

punjabkesari.in Sunday, May 17, 2020 - 05:53 PM (IST)

मुजफ्फरनगर, 17 मई (भाषा) मुजफ्फरनगर के घरी गांव में एक ही समुदाय के दो गुटों के बीच झड़प में छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि शनिवार शाम अफजल और शमशाद के बीच कहासुनी हो गई। जल्द ही अन्य लोग भी उस विवाद में कूद पड़े और कहासुनी तुरंत हिंसक झड़प में तब्दील हो गई, जिसमें छह लोग घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि झड़प दो गुटों के बीच पुरानी दुश्मनी का नतीजा हो सकती है।

उन्होंने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Edited By

PTI News Agency