शामली जिले में दो लड़कियों के शव बरामद

punjabkesari.in Friday, May 22, 2020 - 02:21 PM (IST)

मुजफ्फरनगर, 22 मई (भाषा) शामली जिले में गन्ने के खेत में दो लड़कियों के शव बरामद हुए हैं, जिनकी पहचान करने के लिए पुलिस ने चार दलों का गठन किया है।

थाना अधिकारी यशपाल धामा ने बताया कि लड़कियों की उम्र 20 से 22 साल प्रतीत होती है। उनके शरीर पर चोट के निशान भी हैं। उनके शव कैराना थाना क्षेत्र के जगनपुर गांव में एक गन्ने के खेत से बरामद हुए थे।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए मंडल अधिकारी प्रदीप सिंह के नेतृत्व में चार दलों का गठन किया गया है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Edited By

PTI News Agency