लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर दो गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2020 - 11:29 PM (IST)

नोएडा, 27 मई (भाषा) जनपद गौतम बुद्ध नगर की पुलिस ने बुधवार को लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार लॉकडडाउन के उल्लंघन के संबंध में तीन प्राथमिकी दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस कमिश्नर के मीडिया प्रभारी अभिनेंद्र सिंह ने बताया कि कोविड-19 की वजह से जनपद में लॉकडाउन व धारा 144 लागू है।
उन्होंने बताया कि बुधवार को पुलिस ने 200 स्थानों पर बैरियर लगाकर वाहनों की जांच की। कुल 1,588 वाहनों की जांच की गयी और 675 वाहनों का चालान काटा गया। एक वाहन को जब्त किया गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने डीएनडी सहित कई स्थानों पर पुलिस द्वारा की जा रही जांच का निरीक्षण किया।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Edited By

PTI News Agency