वृंदावन की तर्ज पर होगा फतेहपुरसीकरी का विकास: राज्यमंत्री उदयभान

punjabkesari.in Wednesday, Jul 15, 2020 - 08:41 PM (IST)

आगरा, 15 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने कहा है कि वृंदावन की तर्ज पर फतेहपुरसीकरी का विकास होगा।
सिंह ने प्रमुख सचिव (पर्यटन) जितेंद्र कुमार के साथ विशेष बैठक की। बैठक में पूरे क्षेत्र का किस तरह से समग्र विकास हो, इस पर विस्तृत चर्चा के साथ ही रूपरेखा तैयार की गयी।

उन्होंने कहा कि फतेहपुरसीकरी क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं है और यहां धार्मिक और ऐतिहासिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि फतेहपुरसीकरी में ऐतिहासिक खानवा का मैदान है। इस क्षेत्र का ऐतिहासिक एवं शौर्यपूर्ण महत्व है। उन्होंने कहा कि वृंदावन की तरह ही फतेहपुरसीकरी का विकास होगा।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Edited By

PTI News Agency