गौतमबुद्ध नगर में कोविड-19 के 78 नए मरीज मिले
punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2020 - 05:33 PM (IST)
नोएडा, तीन अगस्त (भाषा) जनपद गौतम बुद्ध नगर में सोमवार सुबह तक कोविड-19 के 78 नए मामले सामने आए हैं जिन्हें मिलाकर यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5,509 हो गई है।
जिला निगरानी अधिकारी डॉ. मनोज कश्यप ने बताया कि जनपद में बीते 24 घंटों के दौरान 43 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जिले में अब तक 4,545 मरीज संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।
उन्होंने बताया कि जनपद में इस महामारी से अब तक 43 लोगों की मौत हुई है।
उन्होंने बताया कि फिलहाल 921 कोविड-19 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।