देवरिया में युवक की पिटाई और दुर्वयवहार के आरोप में चार लोग गिरफ्तार
punjabkesari.in Monday, Oct 05, 2020 - 10:48 PM (IST)
गोरखपुर, पांच अक्टूबर (भाषा) गोरखपुर के पड़ोसी देवरिया जिले की सदर कोतवाली पुलिस ने संबंधित थाना क्षेत्र के सकरपार गांव में बंदूक की नोक पर एक युवक की पिटाई करने, उसका जनेऊ तोड़ने और उसके ऊपर पेशाब करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ़तार किया है।
यह मामला तब प्रकाश में आया जब पीड़ित युवक ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट कर घटना की पूरी जानकारी दी।
सदर कोतवाली क्षेत्र पंसराही निवासी आशीष चंद्र द्विवेदी ने रविवार रात टिवटर पर अपने पड़ोसी सतीश यादव के साथ भूमि विवाद के चलते हुई मारपीट का वीडियो पोस्ट किया।
द्विवेदी ने बताया कि शनिवार की रात वह मोटरसाइकिल पर जा रहा था तभी सकरपार क्षेत्र में चार लोगों ने उसे रोका और पिटाई की। उसने आरोप लगाया कि उन्होंने उसके ऊपर पिस्तौल तान दी और मुंह पर पेशाब किया। उसका जनेऊ भी तोड़ दिया।
पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल ने बताया कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सूचना सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को इस घटना की जानकारी दी है। मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।