ग्रेटर नोएडा में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Oct 15, 2020 - 10:35 PM (IST)

नोएडा,15 अक्टूबर (भाषा) गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा स्थित बीटा-2 थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को मुठभेड़ के दौरान राजकुमार नामक बदमाश को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हुआ है।
पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात को बीटा-2 थाने की पुलिस चुहड़पुर अंडरपास के पास जांच कर रही थी, तभी पुलिस को कुछ बदमाश आते हुए दिखाई दिए।
उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो, बदमाश रुकने के बजाय पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से गोली चलाने लगे।

सिंह ने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली राजकुमार नामक बदमाश के पैर में लगी है।

राजकुमार के खिलाफ नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर में चोरी के नौ मामले दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि इसके तीन साथियों को पुलिस ने चोरी के ट्रैक्टर सहित गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इसके पास से देसी तमंचा, कारतूस,मोटरसाइकिल आदि बरामद की है।

उन्होंने बताया कि घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Edited By

PTI News Agency