30 घंटे से कुएं में फंसी किशोरी को पुलिस ने बचाया
punjabkesari.in Monday, Oct 26, 2020 - 10:58 PM (IST)
आगरा, 26 अक्टूबर (भाषा) आगरा में थाना शमसाबाद के गांव राधेधाम कूंचा की एक किशोरी 30 घंटे तक कुएं में फंसी रही । पुलिस ने उसे सोमवार को सकुशल कुएं से बाहर निकाल लिया।
शमसाबाद थाने के निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि किशोरी 24 अक्टूबर को घर से सामान लेने के लिए निकली थी। रास्ते में गांव के एक पुराने कुएं में उसने झांककर देखा और उसमें गिर गयी। काफी देर बाद जब किशोरी घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने शमसाबाद में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी।
पुलिस ने सोमवार को उसे ढूंढ लिया। इस दौरान किशोरी 30 घंटे तक कुएं में रही। उसने कुएं से आवाज लगायी। आवाज सुनकर पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और रस्सियों से चारपाई बांधकर कुएं में डाली गई और एक घंटे के अंदर उसे बाहर निकाल लिया गया।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए
Recommended News
Recommended News
Rang Panchami : रंग पंचमी पर कर लें यह उपाय, मां लक्ष्मी का घर में होगा वास
Rang Panchami: रंगपंचमी पर धरती पर आएंगे देवी-देवता, इस विधि से करें उन्हें प्रसन्न
मैड़ी मेले में आए अमृतसर के श्रद्धालु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी
नाहन-हरिपुरधार मार्ग पर वैन दुर्घटनाग्रस्त, पेड़ ने बचाई 3 लोगों की जान