दिल्ली में दो संदिग्ध आतंकवादी पकड़े जाने के बाद नोएडा में चौकसी बढ़ायी गयी

punjabkesari.in Wednesday, Nov 18, 2020 - 06:15 PM (IST)

नोएडा, 18 नवंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में पिछले दिनों दो संदिग्ध आतंकवादियों के पकड़े जाने के बाद गौतम बुद्ध नगर ने जिले में चौकसी बढ़ा दी है।
अधिकारियों के अनुसार नोएडा के विभिन्न सीमावर्ती चौकियों पर जांच की जा रही है। नोएडा की सीमाएं राष्ट्रीय राजधानी से मिलती हैं।

पुलिस उपायुक्त वृंदा शुक्ला के अनुसार दिल्ली में दो संदिग्ध आतंकवादी पकड़े गए हैं। उनके संपर्क नोएडा में भी कुछ लोगों से होने की आशंका है।
उन्होंने बताया कि इसके मद्देनजर नोएडा के विभिन्न सीमावर्ती चौकियों पर जांच की जा रही है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Edited By

PTI News Agency