उत्तर प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में हल्की बारिश, पूर्वी हिस्सो में मौसम रहा शुष्क

punjabkesari.in Saturday, Jan 09, 2021 - 04:57 PM (IST)

लखनऊ, नौ जनवरी (भाषा) पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गरज के साथ हल्‍की बारिश हुई जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्‍क रहा।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री,गोरखपुर में 12.0 डिग्री, झांसी में 13.5 डिग्री, वाराणसी में 14.1 डिग्री और मेरठ में 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

फतेहगढ़ वेधशाला (फर्रुखाबाद जिले में) राज्य का सबसे ठंडा स्थान था, जहां पारा 7.3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।
विभाग के अनुसार 10 जनवरी को राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है जबकि 11 जनवरी और 12 जनवरी को सुबह अलग-अलग स्थानों पर मौसम शुष्क रहने और कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Edited By

PTI News Agency