उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरा

punjabkesari.in Saturday, Feb 13, 2021 - 04:51 PM (IST)

लखनऊ, 13 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क होने के साथ अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को राज्य की राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि प्रयागराज का न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाहजहाँपुर राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहाँ पारा 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विभाग के अनुसार 14 फरवरी को भी राज्य के अलग-अलग स्थानों पर सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency