कई देशों के सैन्य अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने की आदित्यनाथ से मुलाकात

punjabkesari.in Monday, Apr 05, 2021 - 11:50 PM (IST)

लखनऊ, पांच अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से सोमवार को उनके सरकारी आवास पर सेना समकक्ष संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारियों, सिविल सेवा के अधिकारियों एवं मित्र देशों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की।

इस प्रतिनिधि मंडल में भारत, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, श्रीलंका, वियतनाम, म्यांमा, सऊदी अरब आदि देशों के संयुक्त सचिव स्तर के सैन्य अधिकारी शामिल थे।
यहां जारी एक सरकारी बयान के अनुसार सेना के अधिकारियों का यह प्रतिनिधिमंडल इन दिनों के उत्तर प्रदेश में अध्ययन भ्रमण पर आया है।
योगी ने प्रतिनिधिमण्डल के सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि ''''उत्तर प्रदेश, भारत का सबसे बड़ा राज्य है, जिसकी आबादी 24 करोड़ है। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक व आध्यात्मिक विरासत भारत का केन्द्र बिन्दु रही है। यहां पर भगवान श्रीराम की धरती अयोध्या और भगवान श्रीकृष्ण की धरती मथुरा स्थित हैं।'''' उत्तर प्रदेश के बारे में विस्तृत जानकारी देने के साथ मुख्यमंत्री ने कहा कि सांस्कृतिक एवं प्राचीन नगरी काशी भी इसी प्रदेश में है। यहां समृद्ध अध्यात्मिक व सांस्कृतिक परम्पराओं के अलावा, पर्याप्त प्राकृतिक संसाधन भी उपलब्ध हैं।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency