आगरा में कोरोना वायरस संक्रमण के 546 नये मामले

punjabkesari.in Thursday, Apr 22, 2021 - 11:10 PM (IST)

आगरा, 22 अप्रैल (भाषा) आगरा में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 546 नये मामले सामने आए जिसके बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या 15602 हो गयी है। प्रशासन की तरफ से यह जानकारी दी गई।


जिलाधिकारी पीएन सिंह ने बताया कि महामारी से पांच और मरीजों की जान जाने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 208 हो गया है।


उन्होंने कहा कि जनपद में अब तक 11648 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 3746 मरीजों का उपचार चल रहा है।

जिलाधिकारी के मुताबिक अब तक 703548 लोगों के नमूने जांच के लिये लिये जा चुके हैं।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News

Related News

static