रालोद नेता अजित सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया

punjabkesari.in Thursday, May 06, 2021 - 10:17 AM (IST)

लखनऊ, छह मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रालोद प्रमुख अजीत सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) प्रमुख अजीत सिंह का बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण के कारण गुरूग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि ''''पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जुझारू किसान नेता चौधरी अजीत सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धाजंलि। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने परम धाम में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।'''' समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव व बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने भी अजीत सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency