अवैध शराब बेचने के आरोप में नौ लोग गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Jun 07, 2021 - 06:20 PM (IST)

नोएडा, सात जून (भाषा) नोएडा पुलिस ने कोविड-19 पाबंदियों के बावजूद अवैध तौर पर शराब बेचने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि थाना बीटा-2 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर मनोज, सुनोज तथा उत्सव को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 130 पव्वा अवैध शराब बरामद किये। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे लोग लॉकडाउन के दौरान लोगों को ऊंची दर पर शराब बेचते थे।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 49 पुलिस ने सेक्टर 101 के पास से निजामुद्दीन को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। प्रवक्ता ने बताया कि मामूरा गांव से थाना फेस-3 पुलिस ने रोजा आलम को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 500 ग्राम गांजा बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि थाना सूरजपुर पुलिस ने संदीप, विजय तथा रविंदर को अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। थाना क्षेत्र 24 पुलिस ने राजेश नामक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 99 पव्वा शराब बरामद किए हैं।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News

Related News

static