शामली के नहर से दो शव बरामद

punjabkesari.in Friday, Jun 11, 2021 - 03:09 PM (IST)

मुजफ्फरनगर, 11 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के शामली जिले में पूर्वी यमुना नहर से दो शव बरामद किए गए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
करीब 30 साल और 60 साल के दो अज्ञात पुरुषों के शव बृहस्पतिवार शाम खंडरावाली गांव के निकट से मिले हैं। इस संबंध में कांधला पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
थाना प्रभारी रोजांत त्यागी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है। वहीं मुजफ्फरनगर जिले में सड़क किनारे 40 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिला है, जिसके शरीर पर जख्मों के निशान हैं।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency