उत्तर प्रदेश : यमुना नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत

punjabkesari.in Saturday, Aug 21, 2021 - 02:45 PM (IST)

मुजफ्फरनगर, 21 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के शामली जिले में यमुना नदी में नहाने गए 30 वर्षीय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी
पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को कैराना में उस समय हुई जब आबिद नामक युवक यमुना नदी में नहाने गया था और उसका पैर फिसल गया। उन्होंने बताया कि आबिद का शव शनिवार को तैरता मिला।
एक अन्य घटना में रामराज पुलिस थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में 15 वर्षीय किशोरी सनिया की मौत शुक्रवार की शाम सांप काटने से हो गई। उन्होंने बताया कि सांप काटने के बाद किशोरी को अस्पताल लाया गया था जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश की वजह से सांप गांव में प्रवेश कर रहे हैं।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency