उत्तर प्रदेश : मुजफ्फरनगर में बंदरों के हमले में महिला की मौत

punjabkesari.in Tuesday, Sep 14, 2021 - 07:57 PM (IST)

मुजफ्फरनगर, 14 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में बंदरों के हमले में गंभीर रूप से घायल हुई एक महिला की मंगलवार को मौत हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
बंदरों के हमले में गंभीर रूप से घायल हुई शिमला नामक महिला को एक सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया था। यह हादसा भोपा पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले फिरोज़पुर गांव में हुआ था।
महिला के परिजनों के मुताबिक उसे स्वास्थ्य केन्द्र में रैबीज का टीका नहीं लगाया गया था। महिला की हालत खराब होने के बाद उसे मुजफ्फरनगर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गयी।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency