उप्र: बंदूक से दुर्घटनावश गोलियां चलाने के आरोप में बैंक का एक सुरक्षा कर्मी गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Sep 18, 2021 - 09:11 AM (IST)

मुजफ्फरनगर, 17 सितंबर (भाषा) जिले में एक बैंक के सुरक्षा कर्मी को उसकी राइफल से दुर्घटनावश गोलियां चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए थे।

पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार को ‘इण्डियन ओवरसीज़ बैंक’ में हुई। दुर्घटनावश गोली चलने से बैंक के ग्राहक रुबिना, गौरव और मनु घायल हो गए। सुरक्षा कर्मी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि आशंका है कि कथित तौर पर बेल्ट टूटने के बाद बंदूक उसके कंधे से गिर गई थी, जिसके बाद यह हादसा हुआ।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News

Related News

static