आगरा में प्रियंका गांधी की प्रस्तावित रैली स्थगित

punjabkesari.in Saturday, Sep 25, 2021 - 10:22 AM (IST)

आगरा, 24 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा की सात अक्टूबर को आगरा में प्रस्तावित रैली स्थगित कर दी गयी है ।
यह जानकारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव अमित सिंह ने दी है।

सिंह ने बताया कि आगरा में प्रियंका की सात अक्टूबर को रामलीला मैदान में रैली आयोजित होनी थी, जिसे शारदीय नवरात्र के कारण स्थगित कर दी गयी है, जो सात अक्टूबर से ही शुरू हो रहा है।
इस बीच आगरा जिला कांग्रेस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका की यह रैली आगरा में अक्टूबर के अंत में हो सकती है, जिसकी तिथि जल्द ही घोषित कर दी जाएगी।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency