मुख्यमंत्री योगी गोरखपुर नगर विधानसभा क्षेत्र में गोरखनाथ बूथ के पन्ना प्रमुख बने
punjabkesari.in Saturday, Oct 23, 2021 - 08:27 PM (IST)
गोरखपुर, 23 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पन्ना प्रमुखों (मतदाता सूची के एक पन्ने का प्रमुख) की तैनाती के क्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गोरखपुर नगर विधानसभा क्षेत्र के गोरखनाथ स्थित बूथ संख्या-246 के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पन्ना प्रमुख नियुक्त किया है।
भाजपा के गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह ने शनिवार को यह जानकारी दी।
सिंह ने बताया कि पार्टी 2022 के चुनाव के लिए बूथों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है और बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर के पार्टी पदाधिकारियों को पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि गोरखपुर नगर विधानसभा के बूथ संख्या-350 के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सदस्य शिवप्रताप शुक्ला को पन्ना प्रमुख बनाया गया है। इसी तरह नगर विधायक डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल को भी पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।