सपा विधायक सुभाष पासी भाजपा में शामिल

punjabkesari.in Wednesday, Nov 03, 2021 - 10:07 AM (IST)

लखनऊ, दो नवम्बर (भाषा) समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक सुभाष पासी मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने बताया कि सपा विधायक सुभाष पासी और उनकी पत्नी रीना ने प्रदेश मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। शुक्ल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विधायक और उनकी पत्नी को सदस्यता दिलाई और पार्टी में आने पर स्वागत किया।

इससे पहले सपा ने ट्वीट कर बताया कि गाजीपुर जिले की सैदपुर सीट से विधायक पासी को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

दो बार विधायक बने पासी पिछले कुछ समय से भाजपा नेताओं के संपर्क में थे और उनके किसी भी समय भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News

Related News

static