भाजपा का बूथ सदस्यता अभियान शुरू, 27 व 28 नवंबर को चलेगा विशेष अभियान

punjabkesari.in Sunday, Nov 21, 2021 - 09:21 PM (IST)

लखनऊ, 21 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को गाजियाबाद से पार्टी के बूथ सदस्यता अभियान की शुरुआत की। पार्टी की ओर जारी बयान में इसकी जानकारी दी गयी है ।

उप्र भाजपा के सह-मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने रविवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि पार्टी का बूथ सदस्यता अभियान आज 21 नवम्बर, रविवार से प्रारम्भ हुआ जो प्रत्येक बूथ के प्रत्येक घर तक पहुंचकर नए सदस्यों को जोड़ते हुए भाजपा परिवार का विस्तार कर रहा है।
दुबे ने बताया कि 27 व 28 नवम्बर को भी विशेष बूथ सदस्यता अभियान के तहत पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता एक साथ सभी बूथों पर पहुंचकर सदस्‍य बनाएंगे।
बयान के अनुसार रविवार को गाजियाबाद जिले के असालतपुर गांव के पंचायत घर में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को प्रदेश अध्यक्ष ने सम्बोधित किया तथा बूथ संख्या 471 पर लोगों से घर-घर पहुंचकर व्यक्तिगत रूप से संपर्क व संवाद किया।
सिंह ने सरकार द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों को साझा करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताईं।

स्‍वतंत्र देव सिंह के अलावा केंद्र और राज्‍य सरकार के मंत्रियों के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता विभिन्न जिलों में इस अभियान में शामिल हुए।




यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News

Related News

static