सपा की सरकार बनने पर शहीद किसानों को देंगे ''''किसान शहादत सम्मान राशि'''' : अखिलेश यादव

punjabkesari.in Thursday, Nov 25, 2021 - 12:46 AM (IST)

लखनऊ, 24 नवंबर (भाषा) समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को वादा किया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद अगर सपा की सरकार बनी तो कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान मरे किसानों के आश्रितों को 25 लाख रुपये ''किसान शहादत सम्मान राशि'' के रूप में दिये जाएंगे।

सपा प्रमुख ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘किसान का जीवन अनमोल होता है क्योंकि वो अन्‍य के जीवन के लिए ''अन्न'' उगाता है। हम वचन देते हैं कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार आते ही किसान आंदोलन के शहीदों को 25 लाख रुपये की ''किसान शहादत सम्मान राशि'' दी जाएगी।''''
समाजवादी पार्टी केन्द्र के तीन कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के बाद किसानों की अन्‍य मांगों का भी समर्थन कर रही है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News

Related News

static