अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आगरा के सभी स्मारकों में प्रवेश नि:शुल्क

punjabkesari.in Sunday, Jun 19, 2022 - 10:07 PM (IST)

आगरा, 19 जून (भाषा) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आगरा में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से संरक्षित ताजमहल समेत अन्य सभी स्मारकों में इस साल नि: शुल्क प्रवेश दिया जाएगा।
इस संबंध में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) संरक्षित सभी स्मारकों में 21 जून को पर्यटकों को नि: शुल्क प्रवेश के आदेश जारी किए हैं। आगरा मंडल के अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल ने आदेश की पुष्टि की है।
इस बीच सूत्रों ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी पांच हजार लोगों के साथ फतेहपुर सीकरी के पंचमहल परिसर में योग करेंगे।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency