उप्र : प्लास्टिक कचरे से निर्मित महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण

punjabkesari.in Monday, Aug 08, 2022 - 01:44 PM (IST)

नोएडा, आठ अगस्त (भाषा)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद डॉ. महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह व तेजपाल नागर ने सोमवार को नोएडा के सेक्टर-137 में प्लास्टिक कचरे से निर्मित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 20 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया।
इस मौकै पर नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतु महेश्वरी और अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रवीण मिश्रा सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
महेश्वरी ने बताया कि प्लास्टिक कचरे से निर्मित गांधी की प्रतिमा 20 फीट ऊंची और छह फीट चौड़ी है। इसका वजन 1,150 किलोग्राम है।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने एक जुलाई 2022 से एकल उपयोग वाली प्लास्टिक (सिंगल यूज प्लास्टिक) पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। नोएडा में इस आदेश का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।

महेश्वरी के मुताबिक, एचसीएल फाउंडेशन के सहयोग से गांधी प्रतिमा का निर्माण सीएसआर फंड के जरिये नोएडा क्षेत्र में प्लास्टिक का इस्तेमाल घटाने और इसके लिए जन संधारण को जागरूक करने के मकसद से किया गया है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News

Related News

static