मुख्यमंत्री ने ''''विभाजन विभीषिका दिवस'''' पर किया दीर्घा का उद्घाटन

punjabkesari.in Tuesday, Aug 16, 2022 - 10:13 AM (IST)

लखनऊ, 14 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘विभाजन विभीषिका दिवस’ पर भारत-पाकिस्तान बंटवारे के दर्द को जाहिर करती तस्वीरों और अन्य वस्तुओं की एक दीर्घा का रविवार को उद्घाटन किया।
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका दिवस पर लखनऊ में एक दीर्घा का उद्घाटन किया।
उन्होंने बताया कि इस दीर्घा में विभाजन से जुड़ी तस्वीरों के साथ-साथ पाठ्य सामग्री तथा कुछ अन्य चीजें भी प्रदर्शित की गई हैं, जो देश के विभाजन के वक्त पाकिस्तान से पलायन कर भारत आए लोगों द्वारा लाई गयी थी।
इस मौके पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक तथा सरकार के कई अन्य मंत्री भी मौजूद थे।
गैलरी का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency