लक्ष्मी सिंह ने नोएडा पुलिस आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला

punjabkesari.in Wednesday, Nov 30, 2022 - 05:30 PM (IST)

नोएडा, 30 नवंबर (भाषा) वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी लक्ष्मी सिंह ने बुधवार को गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) की पुलिस आयुक्त के रूप में पदभार संभाल लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस नियुक्ति के साथ सिंह उत्तर प्रदेश में पुलिस आयुक्तालय की प्रमुख बनने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं।

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की वर्ष 2000 बैच की अधिकारी सिंह ने आलोक सिंह का स्थान लिया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "सिंह मंगलवार देर रात नोएडा पहुंचीं और बुधवार सुबह वह ड्यूटी पर पहुंच गईं। उन्होंने सूरजपुर कार्यालय में गौतम बुद्ध नगर आयुक्तालय के सभी शीर्ष अधिकारियों से भी मुलाकात की।"
पुलिस महानिरीक्षक रैंक की 48 वर्षीय अधिकारी गौतम बुद्ध नगर की दूसरी पुलिस आयुक्त हैं, जहां जनवरी 2020 में आयुक्तालय की शुरुआत हुई थी।

उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले गौतम बुद्ध नगर की सुरक्षा की कमान अब मुख्यत: महिला अधिकारियों के हाथ में है। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के अलावा अपर पुलिस आयुक्त भारती सिंह, पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला, पुलिस उपायुक्त (अपराध) मीनाक्षी कात्यायन और सहायक पुलिस आयुक्त वर्णिका सहित पांच महिला आईपीएस अधिकारी अब आयुक्तालय की कमान संभाले हुए हैं।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News

Related News

static